फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: 22 को 200 देशों के प्रतिनिधि करेंगे संगम स्नान, स्वागत करेंगे सिद्धार्थ नाथ सिंह 

Tue, 05 Feb 2019 05:56 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अब 22 फरवरी को 200 देशों के प्रतिनिधि संगम स्नान करेंगे। उनका अक्षयवट, सरस्वती कूप और हनुमान मंदिर में दर्शन का कार्यक्रम है। इसके अलावा वे शहर के ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। मेहमानों के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी होंगे। वहीं प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह स्वागत करेंगे।

विज्ञापन


कुंभ की भव्यता और दिव्यता का पूरा विश्व एक बार फिर साक्षी बनेगा। 15 दिसंबर को 70 देश के प्रतिनिधियों ने संगम भ्रमण किया था तो 24 जनवरी को करीब तीन हजार प्रवासी भारतीयों ने कुंभ की भव्यता देखी थी। इसी क्रम में प्रधानमंत्री के आमंत्रण पर 22 फरवरी को 200 देशों के प्रतिनिधि आ रहे हैं। उनके स्वागत की जिला और मेला प्रशासन की ओर से खास तैयारी की गई है।

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि यूएनओ से जुड़े सभी देश के कम से कम एक-एक प्रतिनिधि शामिल होंगे। उनका एक दिन भ्रमण का कार्यक्रम है। वे विशेष विमान से बमरौली आएंगे। वहां से उन्हें अरैल स्थित टेंट सिटी लाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद वे अक्षयवट, सरस्वती कूप तथा बड़े हनुमानजी का दर्शन करेंगे। उन्हें संगम स्नान भी कराया जाएगा। मेलाधिकारी ने बताया कि वे शहर के प्रमुख और ऐतिहासिक स्थलों का भी भ्रमण करेंगे। इसके बाद उसी दिन वे वापस 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें