कुंभ मेला में श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो इस ध्यान में रखते हुए शहर में शटल बसों का संचालन रोडवेज द्वारा एक जनवरी से शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए रोडवेज की ओर से कुल दस रूट निर्धारित किए गए हैं। रोडवेज की तैयारी है कि संबंधित रूट पर हर 15-15 मिनट पर यात्रियों को बस सेवा का लाभ मिले। अभी कुल 217 बसों को चलाने की तैयारी की गई, जबकि कुंभ के मुख्य स्नान पर्व और उसके एक दिन पहले एवं एक दिन बाद 500-500 शटल बसें चलेंगी।
रोडवेज की ओर इस बार कुंभ मेले के दौरान तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए 500 शटल बस चलाने का एलान किया गया था। इसी कड़ी में रोडवेज द्वारा 217 बसें शहर के दस रूट पर चलाने का निर्णय लिया गया है। इन बसों का संचालन एक जनवरी से शुरू हो जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जो रूट निर्धारित किए गए हैं उसमें न्यूनतम दूरी 17 और अधिकतम दूरी 27 किलोमीटर है। सर्वाधिक 30 बसें नेहरूपार्क से नैनी स्थित लेप्रेसी चौराहे तक चलेंगी। इसके बाद 24-24 बसें नेहरू पार्क से संत निरंकारी एवं नेहरू पार्क से आईटीआई के बीच चलेंगी। इसका न्यूनतम किराया पांच रुपये एवं अधिकतम किराया 25 रुपया प्रति यात्री रहेगा।
शटल बसों का रूट निर्धारित मार्ग दूरी किमी में बसों की संख्या
नेहरूपार्क से फाफामऊ नेहरूपार्क-पत्थर गिरजा-सिविल लाइंस बस स्टेशन- फाफामऊ बेला कछार 17 14
नेहरूपार्क से दुर्जनपुर नेहरूपार्क-पत्थर गिरजा-सिविल लाइंस बस स्टेशन-मेडिकल चौराहा- अंदावा 17 20
नेहरूपार्क से संत निरंकारी नेहरूपार्क-पत्थर गिरजा-सिविल लाइंस बस स्टेशन- मेडिकल चौराहा-संत निरंकारी 20 24
नेहरूपार्क से आईटीआई नेहरूपार्क-पत्थर गिरजा-सिविल लाइंस बस स्टेशन- मेडिकल चौराहा-नया यमुना पुल-आईटीआई 20 24
नेहरूपार्क से लेप्रोसी नेहरूपार्क-पत्थर गिरजा-सिविल लाइंस बस स्टेशन- मेडिकल चौराहा-नया यमुना पुल-लेप्रोसी 25 30
दुर्जनपुर से फाफामऊ दुर्जनपुर-अंदावा-शास्त्री पुल-मेडिकल चौराहा-सिविल लाइंस बस स्टेशन-म्योराबाद-फाफामऊ बेला कछार 22 18
संत निरंकारी से फाफामऊ संत निंरकारी-अंदावा-शास्त्री पुल-मेडिकल -सिविल लाइंस बस स्टेशन-म्योराबाद-फाफामऊ बेला कछार 24 19
आईटीआई-फाफामऊ आईटीआई-लेप्रोसी-नया यमुना पुल-मेडिकल चौराहा-सिविल लाइंस-म्योराबाद-फाफामऊ बेला कछार 27 32
आईटीआई-दुर्जनपुर आईटीआई-लेप्रोसी-नया यमुना पुल-मेडिकल चौराहा-शास्त्री पुल-दुर्जनपुर 20 20
आईटीआई-संत निरंकारी आईटीआई-लेप्रोसी-नया यमुना पुल-शास्त्री पुल-अंदावा-संत निरंकारी 20 16