किला घाट पर बुधवार की सुबह नाव में श्रद्धालुओं के चढ़ते समय नाव डगमगा कर एक तरफ झुक गई। नाव में 11 लोग सवार थे। जल पुलिस की टीम ने तुरंत सभी को बाहर निकाला और घटना से वहां काफी देर तक अफरातफरी मची रही। श्रद्धालुओं को प्राथमिक उपचार दिया गया। दो लोगों को अस्पताल भी भेजा गया।
किलाघाट पर बुधवार की सुबह एक नाव पर श्रद्धालु बैठ रहे थे। उसी समय दो लोग एक साथ चढ़े और एक तरफ बैठ गए। उसी ओर नाव झुक गई। नाव डगमगाने से दोनों श्रद्धालु जल में गिर पड़े और नाव पलटने लगी जिससे सभी श्रद्धालु जल में गिर गए। जल पुलिस प्रभारी कड़ेदीन यादव ने बताया कि गोताखोर तुरंत कूदे और सभी श्रद्धालुओं को सकुशल बाहर निकालकर उनका प्राथमिक उपचार किया गया।
इनमें नीलम नागरानी, प्रदीप अग्रवाल, उमेश गुप्ता, लता, किशोर कुमार, चंद्रकला, मीरा, शिवशंकर, मंजू गोयल और रमेश मिश्रा शामिल थे। दो लोगों को अस्पताल भेजा गया। घटना से कुछ देर लिए वहां अफरातफरी मची रही। थोड़ी देर तक वहां संगम तक आवागमन बाधित रहा। इसके बाद सब सामान्य हो गया।