फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को घर भेजने के लिए रेलवे और रोडवेज ने किया यह इंतजाम

Sat, 09 Feb 2019 02:47 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
mauni amavasya devotees crowd
विज्ञापन

मौनी अमावस्या के दिन प्रयाग रेलवे स्टेशन पर वापसी करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और स्पेशल ट्रेनें कम पड़ जाने के बाद वसंत पंचमी पर जिला प्रशासन रोडवेज का सहारा लेगा। पंचमी के अवसर पर आने वाली भीड़ को वापस उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रोडवेज से कहा गया है कि वह 350 बसों की व्यवस्था प्रयाग रेलवे स्टेशन के निकट बैंक रोड से करें। दरअसल अमावस्या और उसके अगले दिन प्रयाग रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ हो गई थी। भीड़ की वजह से स्पेशल ट्रेनें भी कम पड़ गईं।

विज्ञापन


इस वजह से वहां भगदड़ जैसी नौबत आ गई। तब आनन फानन में जिला प्रशासन ने रोडवेज की बसें जैसे-तैसे फाफामऊ की ओर से मंगवाई। इसके बाद ही लखनऊ, फैजाबाद रूट के श्रद्धालु अपने गंतव्य तक रवाना हो सके। वसंत पंचमी पर ऐसी नौबत न आए इसके लिए जिला प्रशासन ने रोडवेज से संपर्क कर पंचमी के अवसर 350 बसें प्रयाग स्टेशन के पास बैंक रोड पर इंतजाम करने को कहा है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक जिला प्रशासन ने पंचमी के अवसर पर फैजाबाद, लखनऊ रूट के लिए बसें उपलब्ध कराने को कहा है।
 

विज्ञापन

शटल बसों में आज से फ्री में सफर, 500 बसों का होगा संचालन

kumbh 2019
कुंभ के तीसरे शाही स्नान पर्व पर बसंत पंचमी के अवसर शहर में शटल बसों में सफर करने वाले श्रद्धालुओं से रोडवेज किराया नहीं लेगा। नौ से 11 फरवरी की अवधि में रोडवेज की ओर से कुल 500 शटल बसों का संचालन किया जाएगा। इस दौरान शटल बसें स्नान पर्व पर सिविल लाइंस और हिंदू हॉस्टल तक ही आएंगी। यहीं से इन बसों की वापसी शहर के बाहर बनाए गए अस्थायी बस स्टेशनों के लिए होगी। वहीं दूसरी ओर बसंत पंचमी के लिए स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के आने का क्रम भी शुरू हो गया है। रोडवेज की तमाम बसें यात्रियों से भरी आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें