प्रयागराज का देश के आठ शहरों के लिए सीधा हवाई संपर्क है। यहां एयर इंडिया, जेट एयरवेज, स्पाइसजेट और इंडिगो द्वारा विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवा संचालित की जा रही है। पिछले दिनों ही एयर इंडिया ने कुंभ स्पेशल फ्लाइट का संचालन अहमदाबाद, कोलकाता और दिल्ली के लिए शुरू किया है।
| फ्लाइट संख्या |
कहां से कहां तक |
समय |
दिन |
| एयर इंडिया |
प्रयागराज-अहमदाबाद |
पूर्वाह्न 11.45-अपराह्न 01.50 |
बुधवार, शनिवार |
| एयर इंडिया |
अहमदाबाद-प्रयागराज |
अपराह्न 02.40-शाम 4.20 |
बुधवार, शनिवार |
| एयर इंडिया |
कोलकाता-प्रयागराज |
अपराह्न 02.40-शाम 04.30 |
रविवार, मंगलवार, शुक्रवार |
| एयर इंडिया |
प्रयागराज-कोलकाता |
मध्याह्न 12.05-अपराह्न 02.05 |
रविवार, मंगलवार |
| एयर इंडिया |
प्रयागराज-दिल्ली |
शाम 5.10-शाम 6.30 |
रविवार, मंगलवार,बुधवार, शुक्रवार, शनिवार |
| एयर इंडिया |
दिल्ली-प्रयागराज |
सुबह 9.50- सुबह 11.10 |
रविवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार |
| इंडिगो |
बंगलूरू-इलाहाबाद |
अपराह्न 1.30-शाम 4.10 बजे |
प्रतिदिन |
| इंडिगो |
इलाहाबाद-बंगलूरू |
शाम 4.40-शाम 7.00 बजे |
प्रतिदिन |
| जेट एयरवेज |
इलाहाबाद-लखनऊ |
अपराह्न 1.50-3.00 |
मंगलवार,बृहस्पतिवार, रविवार |
| जेट एयरवेज |
लखनऊ-इलाहाबाद |
सुबह 8.35-9.35 |
मंगलवार,बृहस्पतिवार, रविवार |
| जेट एयरवेज |
इलाहाबाद-पटना |
सुबह 10.00-11.25 |
मंगलवार,बृहस्पतिवार, रविवार |
| जेट एयरवेज |
पटना-इलाहाबाद |
सुबह 11.50-01.20 |
मंगलवार,बृहस्पतिवार, रविवार |
| जेट एयरवेज |
इलाहाबाद-इंदौर |
सुबह 11.25-01.25 |
सोमवार, बुधवार, शनिवार |
| जेट एयरवेज |
इंदौर-इलाहाबाद |
अपराह्न 1.55-3.50 |
सोमवार, बुधवार, शनिवार |
| जेट एयरवेज |
इलाहाबाद-नागपुर |
शाम 4.20-6.15 |
सोमवार, बुधवार, शनिवार |
| जेट एयरवेज |
नागपुर-इलाहाबाद |
सुबह 8.55-11.00 |
सोमवार, बुधवार, शनिवार |
| एयर इंडिया |
इलाहाबाद-दिल्ली |
शाम 5.05-7.00 |
प्रतिदिन |
| एयर इंडिया |
दिल्ली-इलाहाबाद |
अपराह्न 2.55-4.40 |
प्रतिदिन |
| स्पाइस जेट |
प्रयागराज-दिल्ली |
11.50-01.15 बजे |
प्रतिदिन |
| स्पाइस जेट |
दिल्ली-प्रयागराज |
सुबह 10.15-11.20 बजे |
प्रतिदिन |
| |
|
|
|
कुंभ के मद्देनजर प्रदेश के सभी शहरों से रोडवेज की बस सेवा प्रयागराज के लिए उपलब्ध है। लखनऊ से प्रयागराज के लिए हर 15 मिनट पर बसें उपलब्ध हैं। इसी तरह कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, बरेली, फैजाबाद, अयोध्या, चित्रकूट, अलीगढ़, झांसी आदि शहरों से भी प्रयागराज के लिए सीधी बसें। इन शहरों से रोडवेज की एसी जनरथ सेवा भी है। इसके अलावा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, दिल्ली, कानपुर से प्रयागराज के लिए वॉल्वों भी उपलब्ध है।
शहर आने के बाद कैसे पहुंचे संगम
इलाहाबाद जंक्शन, सिविल लाइंस बस स्टेशन एवं बम्हरौली एयरपोर्ट उतरने के बाद संगम के लिए सिटी बस, टैक्सी, टेंपो आदि उपलब्ध है। बम्हरौली एयरपोर्ट से विमानों के आवागमन के दौरान सिटी बस और प्राइवेट टैक्सियां आसानी से मिल सकती है। प्राइवेट टैक्सी से संगम का न्यूनतम किराया 400 रुपया है। इसी तरह से रेलवे स्टेशन से संगम के लिए टेंपो में प्रति व्यक्ति किराया 20 रुपया है। सिटी बस का किराया 15 रुपये प्रतियात्री है। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से हर समय टेंपो, टैक्सी उपलब्ध है।