फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: रेल, सड़क और वायु तीनों मार्गों से इस बार आ सकते हैं प्रयागराज, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Fri, 18 Jan 2019 10:10 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में लगे कुंभ मेले की इस बार व्यापक ब्रांडिंग हुई है। इस वजह से देश विदेश के हजारों लोग मेला आना चाह रहे हैं। तमाम वेबसाइटों पर सर्च भी किया जा रहा है कि कुंभ नगरी प्रयागराज में कैसे पहुंचे। फिलहाल लोगों को निराश होने की जरूरत  नहीं है। संगम नगरी सड़क एवं वायुमार्ग से तो देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ी ही हुई  है साथ ही इस  बार देश के आठ प्रमुख शहरों से भी प्रयागराज का सीधा हवाई संपर्क हो गया है। ऐसे में यहां पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हो सकती। 

सभी  प्रमुख शहरों से प्रयागराज के लिए  है सीधी रेल सेवा

विज्ञापन

देश के सभी  प्रमुख शहरों से प्रयागराज के लिए सीधी रेल सेवा है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो प्रयागराज के लिए नियमित रूप से तकरीबन 50 ट्रेनों का संचालन यहां के लिए हो रहा है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, जम्मूतवी, लखनऊ, जयपुर, बंगलूरू, पुणे, देहरादून आदि शहरों से भी प्रयागराज के लिए सीधी ट्रेन हैं।
 

दिल्ली से प्रमुख ट्रेन एवं  समय    
ट्रेन का नंबर एवं नाम  चलने  का समय जंक्शन पहुंचने का समय
12312 कालका मेल  सुबह 4.58    शाम 05.10
12418 प्रयागराज एक्सप्रेस रात 9.20     सुबह 07.15
22438 हमसफर एक्सप्रेस  रात 10.20   सुबह 06.20
12276 दुरंतो एक्सप्रेस  रात 10.15 सुबह 06.20
12302 हावड़ा राजधानी शाम 4.55 रात 11.40
12310 पटना राजधानी शाम 05.15  रात 12.03
12398 महाबोधि एक्सप्रेस दिन 12.10   रात 08.15
मुंबई से प्रमुख ट्रेन एवं  समय    
11067 साकेत एक्सप्रेस  सुबह 05.23  सुबह 03.49
22129 तुलसी एक्सप्रेस सुबह 05.23 सुुबह 08.50
15017 काशी एक्सप्रेस सुबह 06.35 सुबह 8.25
11071 कामायनी एक्सप्रेस दिन 12.40   दिन 03.40
12293 दुरंतो एक्सप्रेस शाम 05.25 दिन 12.10
चेन्नई से प्रमुख ट्रेन एवं  समय    
15115 रामेश्वरम-मंडुवाडीह   दिन 12.43 बजे  रात 01.00
16793 श्रद्धा सेतु एक्सप्रेस दिन 12.43 रात 01.00
12669 गंगा कावेरी  एक्सप्रेस   शाम 5.40 रात 03.50
हावड़ा से प्रमुख ट्रेन एवं  समय    
12303    पूर्वा एक्सप्रेस  सुबह 08.08  रात 09.40 बजे
12315   अनन्या एक्सप्रेस  दिन 01.10 सुबह 04.08
12307 जोधपुर एक्सप्रेस रात 11.35 दिन 12.25
12938 हावड़ा-गांधीधाम रात 11.00  सुबह 11.30
12311 कालका मेल शाम 07.40   सुबह 09.00
लखनऊ से प्रमुख ट्रेन एवं  समय    
14116 हरिद्वार एक्सप्रेस रात 01.25 सुबह 07.45
14512 नौचंदी एक्सप्रेस सुबह 05.20 सुबह 09.55
14210 इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह 07.30 सुबह 11.35
14370 त्रिवेणी एक्सप्रेस शाम 04.10  रात 08.55
14216 गंगा गोमती एक्सप्रेस शाम 06.00 रात 10.25
आगरा से प्रमुख ट्रेन एवं  समय    
12404 जयपुर-इलाहाबाद   रात 09.22 सुबह 05.25
12320 आगरा-कोलकाता शाम 05.00 सुबह 04.00
अहमदाबाद से प्रमुख ट्रेन एवं  समय    
22967 अहमदाबाद-इलाहाबाद दिन 02.00 शाम 04.50
12967 अजीमाबाद एक्सप्रेस रात 09.40  रात 09.30
पुणे से प्रमुख ट्रेन एवं  समय    
22131 ज्ञानगंगा एक्सप्रेस शाम 04.15 दिन 03.50
12149 पुणे-पाटलिपुत्र रात 08.55 रात 08.40
जम्मू से प्रमुख ट्रेन एवं  समय    
22432 उधमपुर-इलाहाबाद शाम 05.35 दिन 03.10
18102 मुरी एक्सप्रेस दिन 02.20 दिन 03.22

      

विज्ञापन

आठ शहरों से प्रयागराज का है सीधा हवाई संपर्क

प्रयागराज का देश के आठ शहरों के लिए सीधा हवाई संपर्क है। यहां एयर इंडिया, जेट एयरवेज, स्पाइसजेट और इंडिगो  द्वारा विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवा संचालित की जा रही है। पिछले दिनों ही एयर इंडिया ने कुंभ स्पेशल फ्लाइट का संचालन अहमदाबाद, कोलकाता और दिल्ली के लिए शुरू किया है।
              
फ्लाइट संख्या कहां से कहां तक समय दिन
एयर  इंडिया प्रयागराज-अहमदाबाद   पूर्वाह्न 11.45-अपराह्न 01.50 बुधवार, शनिवार
एयर  इंडिया अहमदाबाद-प्रयागराज अपराह्न 02.40-शाम 4.20 बुधवार, शनिवार
एयर  इंडिया कोलकाता-प्रयागराज अपराह्न 02.40-शाम 04.30  रविवार, मंगलवार, शुक्रवार
एयर  इंडिया प्रयागराज-कोलकाता मध्याह्न 12.05-अपराह्न 02.05  रविवार, मंगलवार
एयर  इंडिया प्रयागराज-दिल्ली शाम 5.10-शाम 6.30 रविवार, मंगलवार,बुधवार, शुक्रवार, शनिवार
एयर  इंडिया  दिल्ली-प्रयागराज  सुबह 9.50- सुबह 11.10 रविवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार
इंडिगो बंगलूरू-इलाहाबाद  अपराह्न 1.30-शाम 4.10 बजे प्रतिदिन
इंडिगो इलाहाबाद-बंगलूरू  शाम 4.40-शाम 7.00 बजे प्रतिदिन
जेट एयरवेज इलाहाबाद-लखनऊ अपराह्न 1.50-3.00 मंगलवार,बृहस्पतिवार, रविवार
जेट एयरवेज लखनऊ-इलाहाबाद सुबह 8.35-9.35 मंगलवार,बृहस्पतिवार, रविवार
जेट एयरवेज इलाहाबाद-पटना सुबह 10.00-11.25 मंगलवार,बृहस्पतिवार, रविवार
जेट एयरवेज पटना-इलाहाबाद सुबह 11.50-01.20 मंगलवार,बृहस्पतिवार, रविवार
जेट एयरवेज इलाहाबाद-इंदौर सुबह 11.25-01.25 सोमवार, बुधवार, शनिवार
जेट एयरवेज इंदौर-इलाहाबाद अपराह्न 1.55-3.50 सोमवार, बुधवार, शनिवार
जेट एयरवेज इलाहाबाद-नागपुर शाम 4.20-6.15 सोमवार, बुधवार, शनिवार
जेट एयरवेज नागपुर-इलाहाबाद सुबह 8.55-11.00 सोमवार, बुधवार, शनिवार
एयर इंडिया इलाहाबाद-दिल्ली शाम  5.05-7.00 प्रतिदिन
एयर इंडिया दिल्ली-इलाहाबाद अपराह्न 2.55-4.40 प्रतिदिन
स्पाइस जेट   प्रयागराज-दिल्ली 11.50-01.15 बजे प्रतिदिन
स्पाइस जेट   दिल्ली-प्रयागराज सुबह 10.15-11.20 बजे प्रतिदिन
       

              
     

 
विज्ञापन

प्रदेश के सभी शहरों से है सीधा बस संपर्क

कुंभ के मद्देनजर प्रदेश के सभी शहरों  से रोडवेज की बस सेवा प्रयागराज के लिए उपलब्ध है। लखनऊ से प्रयागराज के लिए हर 15 मिनट पर बसें उपलब्ध हैं। इसी तरह कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, बरेली, फैजाबाद, अयोध्या, चित्रकूट, अलीगढ़, झांसी आदि शहरों से भी प्रयागराज के लिए सीधी बसें। इन शहरों से रोडवेज की एसी जनरथ सेवा भी है। इसके अलावा लखनऊ, वाराणसी, आगरा, दिल्ली, कानपुर से प्रयागराज के लिए वॉल्वों  भी उपलब्ध है।

शहर आने के बाद कैसे पहुंचे संगम
इलाहाबाद जंक्शन, सिविल लाइंस बस स्टेशन एवं बम्हरौली एयरपोर्ट उतरने के बाद संगम के लिए सिटी बस, टैक्सी, टेंपो आदि उपलब्ध है। बम्हरौली एयरपोर्ट से विमानों के आवागमन के दौरान सिटी बस और प्राइवेट टैक्सियां आसानी से मिल सकती है। प्राइवेट टैक्सी से संगम का न्यूनतम किराया 400 रुपया है। इसी तरह से रेलवे स्टेशन से संगम के लिए टेंपो में प्रति व्यक्ति किराया 20 रुपया है। सिटी बस का किराया 15 रुपये प्रतियात्री है। रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से हर समय टेंपो, टैक्सी उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें