फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल, प्रियंका कुंभ में आएं, गंगा नहाएं तो इसमें हर्ज क्या

Sat, 26 Jan 2019 05:01 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
विज्ञापन
ज्योतिष एवं द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा है कि कुंभ के प्रति जिनकी भी आस्था है, उन्हें आना चाहिए। राहुल गांधी और प्रियंका के कुंभ मेले में आने और गंगा स्नान के सवाल पर उन्होंने कहा, अगर वह आते और गंगा स्नान करते हैं, तो इसमें हर्ज ही क्या है। इस मुद्दे पर कोई सियासत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


शंकराचार्य जी ने कहा कि उनके परनामा पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लिखा था कि मेरी अस्थियां गंगा में प्रवाहित की जाएं। इस तरह पंडित नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी तक की अस्थियां संगम में विसर्जित होने के लिए आई हैं तो फिर अगर कोई जीते जी आना चाहता है तो इसमें किसी तरह की कोई सियासत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें