फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभनगरी में बादलों की दस्तक, महाशिवरात्रि से पहले फाल्गुनी बयार का एहसास

Sun, 03 Mar 2019 07:07 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च के शुरुआती दिनों में अक्सर ठंड गायब हो जाती है पर इस बार मौसम आंख मिचौली कर रहा है। दिन में जहां तेज धूप लोगों को बेचैन कर देती है तो वहीं रात में गलन रजाई ओढ़ने पर मजबूर कर रही है। शनिवार की शाम को हल्की बूंदा-बांदी से गलन थोड़ी बढ़ गयी है।  पिछले दस दिनों से बादलों का आना जाना लगा हुआ है। 
विज्ञापन


इस समय रात भर ठंडी हवाएं चल रही। मौसम विज्ञानियों का मानाना है कि  उत्तराखंड और हिमाचंल में हो रही बर्फबारी के चलते मौसम में परिवर्तन हुआ है। रोज की तरह सुबह सूर्य देव निकले  दोपहर बाद इनकी गर्मी तेज हो गई लोग गर्म कपड़े निकालकर शट-टीशर्ट में आ गए। शाम पांच बजते ही मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया। 

जैसे-जैसे सूरज ढलता गया। वैसे-वैसे गलन बढ़ती गई। इससे बचने के लिए लोंगो ने स्वेटर, मफलर आदि गर्म कपड़े निकाल शरीर पर धारण कर लिया। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अधिकतम तापमान 21 से 34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 15 से 18 डिग्री सेल्यिस तापमान रहेगा। मौसम में बदलाव के चलते महाशिवरात्रि पर बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें