फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रज्ञा सिंह ठाकुर बनी भारत भक्ति अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर, अब इस नाम से जानी जाएंगी

Tue, 19 Feb 2019 05:45 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
तीर्थनगरी प्रयाग में चल रहे कुंभ मेले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आज भारत भक्ति अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर बनाया गया है।  दिव्य प्रेम सेवा मिशन के शिविर में उनका पट्टाभिषेक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ प्रज्ञा सिंह ठाकुर अब आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णचेतनानंद गिरी के नाम से जानी जायेंगी।
विज्ञापन

2 of 4
मालेगांव ब्लास्ट में प्रज्ञा सिंह ठाकुर उर्फ प्रज्ञा भारती को मुख्य आरोपी बनाया गया था। वह लम्बे समय तक जेल में भी रही। कुंभ मेला क्षेत्र में मंगलवार को नए 'भारत भक्ति अखाड़ा' की शुरुआत के साथ ही उनका बतौर स्वामी पूर्ण चेतनानंद गिरि अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

3 of 4
अखिल भारतीय विद्वत परिषद काशी ने आज भारत भक्ति अखाड़ा का गठन किया और उसकी पहेली महामंडलेश्वर चेतन आनंद गिरि जी महाराज बनाई गई। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के शिविर के विद्वत परिषद में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का पट्टाभिषेक  किया। उन्होंने कहा की इस अखाड़े का गठन राष्ट्र प्रेम और राष्ट्रभक्ति के लिए किया गया है इसका मुख्यालय भोपाल में होगा और इसकी आराध्य काली मां होंगी।
विज्ञापन

4 of 4
Kumbh 2019
कुंभ मेले में तुलसी-मोरी चौराहा स्थित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के शिविर में अखिल भारतीय काशी विद्वत परिषद के सदस्यों ने शास्त्रार्थ के बाद उन्हें आचार्य महामंडलेश्वर के पद पर आसीन कराया। कई संतों की उपस्थिति में उन्होंने चादरविधि के बाद उन्हें मान्यता प्रदान की। बाद में उन्होंने कहा, देश और सनातन धर्म की सेवा के लिए इस अखाड़े का गठन किया गया। जरूरत के मुताबिक सनातन धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र-शास्त्र दोनों ही उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें