फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: पीएम मोदी 19 को करेंगे संगम स्नान, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दी जानकारी

Thu, 14 Feb 2019 12:17 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 फरवरी को संगम स्नान करेंगे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने यह जानकारी दी। उसी दिन माघी पूर्णिमा पर्व है और संगम पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ होगी। ऐसे में प्रधानमंत्री के स्नान के लिए अलग इंतजाम होगा। पूरी कोशिश होगी कि स्नानार्थियों को कोई परेशानी न हो इसलिए उनका कार्यक्रम सिर्फ संगम स्नान और पूजन तक ही सीमित रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री तथा कई केंद्रीय भी स्नान करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले कुंभ में शुरू सियासत के बीच प्रधानमंत्री के संगम स्नान की चर्चा लंबे समय से है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पूरी कैबिनेट के साथ संगम स्नान के बाद प्रधानमंत्री के भी अपने मंत्रियों संग डुबकी लगाने की चर्चा रही।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कुंभ क्षेत्र में रहे तथा इसी दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम पर भी मुहर लगने की बात कही जा रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री का 19 फरवरी को संगम स्नान का कार्यक्रम संभावित है। हालांकि, अभी प्रधानमंत्री के कुंभ भ्रमण का प्रोटोकाल नहीं आया है।
विज्ञापन


चूंकि, उसी दिन पौष  पूर्णिमा का स्नान है। इसे ध्यान में रखकर जिला और मेला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। स्नान पर्व को देखते हुए प्रधानमंत्री को भीड़ से दूर रखने की कवायद होगी। बताया जा रहा है कि एसे में उनका कार्यक्रम बहुत सीमित होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें