प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने मंगलवार को कुंभ नगरी की भव्यता देखी और पत्नी संग पुण्य कामना के साथ संगम स्नान किया। उन्होंने संतों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। पंकज मोदी मंगलवार की सुबह पत्नी संग कुंभ क्षेत्र पहुंचे।
उन्होंने पत्नी संग संगम स्नान किया। परिवार की कुशल क्षेम और पुण्य की कामना से डुबकी लगाकर पूजन-अर्चन किया। वीआईपी घाट से पंकज मोदी परमहंस स्वामी अडग़ड़ानंद महाराज का आशीर्वाद लेने उनके सेक्टर 12 स्थित शिविर पहुंचे। स्वामी जी ने उन्हें यथार्थ गीता की प्रति देकर आशीष दिया।
पंकज मोदी यहां से पत्नी संग जूना अखाड़े के महामंलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि का आशीर्वाद लेने उनके शिविर पहुंचे। वहां कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने शिविर का भ्रमण भी किया। देर शाम वह गुजरात के लिए रवाना हो गए।