फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह पहुंचे संगम नगरी, पाकिस्तान पर दिया बड़ा बयान

Fri, 22 Feb 2019 08:20 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
VK Singh
विज्ञापन

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह 185 देशों के 220 प्रतिनिधियों के साथ संगमनगरी प्रयागराज पहुंचे। वीके सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि इस यात्रा का मकसद उनको यह दिखाना है कि कुंभ महज नदियों का मिलन ही नहीं है, बल्कि विभिन्न धर्मों और विश्वासों का समागम भी है।

विज्ञापन


संवाददाताओं से पुलवामा हमले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंन बताया कि "पाकिस्तान ने हाफ़िज़ सईद के नेतृत्व वाली आतंकी संगठन 'जमात-उद-दावा' और 'फ़लाह-ए-इन्सानियत' पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसे उन पर भारत द्वारा बनाए जा रहे दबाव के रुप में देखा जा सकता है। जिस तरह से पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बढ़ रहा है, निश्चित रूप से उन पर इसका असर पड़ेगा।

बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला उस वक्त किया गया था जब सेना 78 वाहनों में सीआरपीएफ के 2500 से अधिक जवानों का दस्ता गुजर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने दस्ते में फिदायीन हमला कर दिया था।
विज्ञापन


इस हमले के बाद देशभर के लोगों में जबरदस्त गुस्सा है और लोग इस हमले का बदला लेने की बात कर रहे हैं। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली है तब से दोनों देशों में गतिरोध बना हुआ है। पाकिस्तान से एमएफएन का दर्जा वापस लिये जाने के बाद वहां से आयात होने वाली सभी वस्तुओं पर 200 फीसदी का सीमा शुल्क तत्काल रूप से लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें