मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ अपने 25 मंत्रिमंडल के साथ कुंभ मेले में आए। संगम आने से पहले उन्होंने लेटे हुए हनुमान जी का दर्शन किया, उससे पहले वह अक्षयवट वह सरस्वती कूप के दर्शन किए। इसके बाद वह इंट्रीग्रेटेड कमान सेंटर गए, वहां मेला अधिकारियों ने उन्हें मेले की व्यवस्था के बारे में पूरी जानकारी दी। संगम घाट पर पं दीपू मिश्रा और प्रवीण पांडे ने पूजा कराई। पीएम जुगनाथ ने संगम में डुबकी नहीं लगाई। उन्होंने आचमन कर तमिल पद्धति से लिया महा प्रायश्चित संकल्प लिया।
उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मोदी जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हमें मुख्य अतिथि के रूप में कुंभ में बुलाया। इसके लिए उन्होंने यूपी सरकार की भी तारीफ की। भारत और मारीशस के साथ साथ विकास के पथ पर अग्रसर होने की कामना की। बता दें कि पीएम मूल रूप से यूपी के बलिया के रहने वाले हैं।
जुगनाथ ने पत्नी कविता जुगनाथ के साथ त्रिवेणी बांध स्थित बड़े हनुमान मंदिर में पूजन किया। बाद में उन्होंने विजिटर डायरी पर आशीर्वाद और स्वागत के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जय हनुमान कहा।