फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में आजः 21 फरवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Thu, 21 Feb 2019 12:33 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh (कुंभ) में इस बार कई  इतिहास रचा जा रहा है। मौनी अमावस्या पर 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई। रविवार को वसंत पंचती के दिन अंतिम शाही स्नान पर 1.7 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। कुंभ मेला प्रशासन ने दावा किया है कि तीनों शाही स्नान पर्वो से लेकर 12 जनवरी तक तकरीबन 17 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में पुण्य की डुबकी लगाई है। बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व संतों के साथ संगम में डुबकी लगाकर हिंदुत्व एजेंडे को धार देने की कोशिश की।
विज्ञापन


कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है। वहीं संगम से कुंभ मेला तक संतों-भक्तों, कल्पवासियों के शिविरों तक पुलवामा आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को चौतरफा गम-गुस्सा छाया रहा। माघी पूर्णिमा पर अमृत रूपी कुंभ में सोमवार को आस्था की अनगिनत बूंदें बरसीं। देर शाम पूर्णमासी का चांद निकलने तक 1.30 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा, यमुना व अदृश्य सरस्वती की पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाकर धन्य हुई।

आज महाकुंभ का 38वां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1- फैक्ट वेरिफिकेशन पर तकनीकी सत्र कार्यक्रम 12 बजे मीडिया सेंटर में।
2- अक्षयवट मंच सेक्टर चार पर गंगा अवतरण कथक बैले द्वारा सुषमा रावत, आल्हा गायन द्वारा रघुनाथ , सूफी गायन सुशील शर्मा की प्रस्तुति 5.30 से 9.30 बजे तक।
विज्ञापन

3- ऋषि भारद्वाज मंच सेक्टर 6 पर गूजरी लोकनृत्य रितु चौधरी, सुगम संगीत अंजनी श्रीवास्तव, ढेढिय़ा लोक नृत्य शिवानी मिश्रा की प्रस्तुति 5.30 से 9.30 बजे तक।
4- यमुना मंच सेक्टर 17 अगरिया नृत्य संतोष गोठानी, लोकगायन विजय श्रीवास्तव, भोजपुरी गायन गोपाल अलबेला,  भजन परिमल पाण्डेय की प्रस्तुति 5.30 से 9.30 बजे तक।
5- त्रिवेणी मंच सेक्टर चार पर विदुषी आर वेदावल्ली  द्वारा कर्नाटक संगीत की प्रस्तुति 5.30 बजे और भरत नाट्यम विदुषी  अरूणा मोहंती की प्रस्तुति शाम सात बजे।
विज्ञापन

6- अरैल घाट सेक्टर 19 पर माम्बलम शिवा द्वारा नादस्वरम एवं किरण सहगल द्वारा ओडसी नृत्य की प्रस्तुति 6.30 से 9.30 बजे तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें