फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: कुंभ की दिव्यता-भव्यता बरकरार, महाशिवरात्रि से पहले उमड़े श्रद्धालु

Sat, 02 Mar 2019 12:06 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि के स्नान पर्व से पहले शुक्रवार को संगम पर एक बार फिर श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मेला के प्रवेश मार्ग से लेकर संगम जाने वाली सड़कों पर वाहनों का रेला उमड़ने से चौतरफा जाम की स्थिति रही। किला रोड से लेकर त्रिवेणी रोड व अन्य मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। भीड़ को देखते हुए महाशिवरात्रि तक कुंभ की दिव्यता-भव्यता बनाए रखने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


कुंभ के आखिरी स्नान पर्व पर फिर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं के उमड़ने का अनुमान है। अभी से देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को त्रिवेणी तट पर श्रद्धाुओं का तांता लग गया। किला घाट पर भी तिल रखने की जगह नहीं थी। कमोवेश यही हाल वीआईपी घाट के अलावा अक्षयवट, रामघाट, नागवासुकि से लेकर संगम नोज तक का रहा। इन घाटों पर सैकड़ों की तादाद में कारें पहुंचने से माहौल अस्त-व्यस्त सा रहा। शाम तक लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं ने पुण्य की डुबकी लगाई।


 

समापन की ओर पहुंचे कुंभ में एक बार फिर भीड़ निकलने से घाटों की छटा बदल गई है। हर्षवर्धन चौराहा हो या फिर नैनी, झूंसी से कुंभ की तरह आने वाली सड़कें, हर तरफ से वाहनों का रेला कुंभ में पहुंच रहा है। बालसन चौराहा, सीएमपी चौराहा से लेकर सोहबतिया बाग की सड़कों पर शुक्रवार को दिन भर जाम लगा रहा। श्रद्धा-भक्ति के संगम में डुबकी लगाने वालों का उत्साह बना हुआ है। अब भी कुंभ में सैकड़ों लोग भीड़ के चलते बिछड़ रहे हैं और उनको अपनों से मिलने की मशक्कत करनी पड़ रही है।

इस बीच प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने महाशिवरात्रि तक हर तरह की सुविधाओं को यथावत रखने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि सुविधाओं में किसी तरह की कर न छोड़ी जाए, ताकि आखिरी स्नान पर्व तक कुंभ की दिव्यता-भव्यता बनी रहे।
 
विज्ञापन

दर्शनार्थियों की बेतहाशा भीड़ से किचकिच, अक्षयवट घंटों बंद
शुक्रवार को कुंभ में भीड़ उमड़ने के बाद अक्षयवट दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। दर्शनार्थियों की कतार जिगजैग से बाहर संगम की ओर बढ़ने पर कई बार किचकिच हुई। इससे दिन के 12 बजे के बाद अक्षयवट दर्शन घंटों बंद कर दिया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें