फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019ः मेले में देखें झारखंड संस्कृति की झलक, पहली बार मंडप स्थापित

Sat, 02 Feb 2019 02:41 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक झारखण्ड की लोक संस्कृति, हस्तशिल्प का दर्शन कर सकेंगे। झारखण्ड पर्यटन विभाग की ओर से कुंभ मेले के सेक्टर 19 में डीपीएस के सामने शुक्रवार को झारखंड मंडप स्थापित किया गया है, मंडप में प्रदेश की संस्कृति, आस्था और प्राकृतिक सौन्दर्य को प्रदर्शित किया गया है।

विज्ञापन


झारखण्ड पवेलियन का शुभारंभ वहां के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, पर्यटन सचिव राहुल शर्मा एवं प्रबंध निदेशक पर्यटन संजीव कुमार बेसरा ने किया। झारखंड मंडप को प्रदेश में आस्था के सबसे बड़े केंद्र देवधर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की थीम पर पर सजाया गया है, इसमें बैद्यनाथ धाम और प्रदेश में पर्यटन से जुडी सभी जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं।

प्रयागराज कुंभ में झारखंड ने पहली बार पवेलियन स्थापित किया है यह पहला मौका होगा जब भारत के अन्य राज्यों और दुनिया भर से आए अलग-अलग देश के लोग झारखंड की कला, संस्कृति, खान पानए रीति रिवाज, भाषा को जान सकेंगे। कुंभ मेला से राज्य को एक नयी पहचान मिलेगी और आने वाले वर्षों में झारखंड में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन


झारखण्ड पवेलियन के शुभारंभ के साथ वहां के कलाकारों ने लोकनृत्य, गणेश आरती, पाइका, छाऊ और राधा कृष्ण की रासलीला प्रस्तुत की गई। अब पूरे कुंभ के दौरान झारखण्ड के कलाकारों की प्रस्तुति देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें