फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेला 2019: उजड़ती रेती पर गुलजार है किन्नर अखाड़ा, 15 सदस्य बनेंगे महामंडलेश्वर 

Thu, 28 Feb 2019 11:52 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
वसंत पंचमी के स्नानपर्व के बाद अखाड़े और माघी पूर्णिमा पर डुबकी लगाने के बाद कल्पवासियों का भी संगम की रेती से विदा होने का क्रम आरंभ हुआ लेकिन किन्नर अखाड़ा अब भी गुलजार है। दरअसल किन्नर अखाड़े की ओर से महाशिवरात्रि स्नानपर्व के अगले दिन पांच मार्च को ‘आभार यात्रा’ निकालने के बाद रेती से विदा होने का निर्णय लिया गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Kumbh 2019
इस बीच किन्नर अखाड़े के शिविर में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी सहित अन्य महामंडलेश्वरों की ओर से शिविर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन और आशीष देने का क्रम जारी है। बुधवार को भी दर्शन और आशीष पाने के लिए देश के कोने-कोने से श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी रहा।
 
विज्ञापन

3 of 4
Kumbh 2019

अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी का कहना है कि प्रयागराज कुंभ पर्व के समापन तक अखाड़े का और विस्तार किया जाएगा। इसके तहत महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर तीन मार्च को देश के अलग-अलग प्रांतों से जुड़े पंद्रह संतों को महामंडलेश्वर बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन

4 of 4
Kumbh 2019
देश के तकरीबन सभी भागों में किन्नर अखाड़े के संत सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार सहित जनकल्याण के कार्यों को पूरा कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें