मौनी अमावस्या स्नान पर्व के लिए सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर तैयार योजना को गुरुवार को अंतिम रूप दिया गया। डीएम सुहास एलवाई की अध्यक्षता में रेलवे तथा अन्य विभागों की बैठक में बिंदुवार समीक्षा की गई।
डीएम ने बताया कि मेला के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। टोल फ्री नंबर 1920 पर हर तरह की जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा कंट्रोल रूम अन्य नंबरों 0532-226263, 2266301, 2266167, 2266186, 2266187, 2266189, 2266154, 2266195 और 2266118 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।