शहर से आने वाले वाहनों को पीपा वर्कशाप, गल्ला मंडी, दधिकांदो पार्किंग, और नैनी की ओर से आने वाले वाहनों को नवप्रयागम, देवरख पार्किंग, वाराणसी और जौनपुर से आने वाले वाहनों को झूंसी में छदनाग, महुआबाग, चीनी मिल, समयामाई पार्किंग में पार्क किया जाएगा। तेलियरगंज से आने वाले वाहनों को बख्शी बांध, बड़ा कछार, गंगेश्वर महादेव पार्किंग में भेजा जाएगा।
एसपी सुरक्षा पूर्णेंदु सिंह तिकोनिया चौराहे और जीटी जवाहर चौराहे पर सभी ओर से आने वाले वाहनों की वजह से प्रतिदिन जाम लग रहा है। पार्किंग से शटल बस और ई रिक्शा से मेले में जाने की सुविधा होगी। प्रेस, आवश्यक सुविधाओं और पुलिस प्रशासन की गाड़ियों को प्रवेश की छूट होगी।