फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: मेले में भीषण जाम के बाद वाहनों पर लगाई रोक, लागू रहेगा डायवर्जन

Fri, 15 Feb 2019 02:19 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Kumbh 2019
विज्ञापन

 मेले में गुरुवार को भीषण जाम के बाद शाम को निर्णय लिया गया कि मेले में अब बिना पास वाले वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मेले आने वाले वाहनों को पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। वहां से सिर्फ शटल बस और ई रिक्शा से मेले में जाने का विकल्प होगा। आवश्यक सेवाओं, मीडिया और पुलिस प्रशासन के वाहनों को छूट दी गई है।

विज्ञापन


मेले में छह दिनों के बाद गुुरुवार को सामान्य वाहनों को प्रवेश दिया गया तो हाहाकार मच गया। सुबह से ही भारी भीड़ शुरू हुई तो दोपहर होते होते स्थिति अनियंत्रित हो गई। संगम जाने वाले मार्ग समेत सभी प्रमुख मार्गों पर जाम लग गया। पुलिस वालों को जाम कंट्रोल करने में पसीने छूट गए। वाहनों का प्रवेश रोका गया।

इसके बाद मेले से वाहनों को बाहर निकाला गया, तब जाकर शाम तक स्थिति नियंत्रित हो पाई। मेले के बाहर जीटी जवाहर, तिकोनिया चौराहा से लेकर सीएमपी, बैरहना और नये यमुना पुल पर भी इसी कारण जाम लगा रहा। इसके बाद शाम को मेला और जिला पुलिस की बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार से मेले में सुबह नौ बजे से रात आठ बजे तक आम वाहनों के आने पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर से आने वाले वाहनों को पीपा वर्कशाप, गल्ला मंडी, दधिकांदो पार्किंग, और नैनी की ओर से आने वाले वाहनों को नवप्रयागम, देवरख पार्किंग, वाराणसी और जौनपुर से आने वाले वाहनों को झूंसी में छदनाग, महुआबाग, चीनी मिल, समयामाई पार्किंग में पार्क किया जाएगा। तेलियरगंज से आने वाले वाहनों को बख्शी बांध, बड़ा कछार, गंगेश्वर महादेव पार्किंग में भेजा जाएगा।

एसपी सुरक्षा पूर्णेंदु सिंह तिकोनिया चौराहे और जीटी जवाहर चौराहे पर सभी ओर से आने वाले वाहनों की वजह से प्रतिदिन जाम लग रहा है। पार्किंग से शटल बस और ई रिक्शा से मेले में जाने की सुविधा होगी। प्रेस, आवश्यक सुविधाओं और पुलिस प्रशासन की गाड़ियों को प्रवेश की छूट होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें