तीर्थनगरी प्रयाग में चल रहे कुंभ मेले में विशिष्ट जनों के आने का क्रम लगातार बना हुआ है। क्रिकेटर बीबीएस लक्ष्मण ने पत्नी व बच्चों के साथ संगम में पुण्य की डुबकी लगाई। इस दौरान उन्होंने मंत्रोच्चार के साथ त्रिवेणी की पूजा की। आरती भी उतारी। शाम को उन्होंने तंबुओं की नगरी का भ्रमण भी किया।
कुंभ की छटा देखने क्रिकेटर बीबीएस लक्ष्मण भोर में चार बजे प्रयागराज पहुंचे। संगम के पास ही एक शिविर में वह ठहरे हैं। दिन के करीब 11:30 बजे उन्होंने पत्नी बीआर शैलजा, पुत्र अचिंत्य लक्ष्मण और पुत्री के साथ संगम में स्नान किया। इस दौरान अहमदाबाद से आए तीन तीर्थपुरोहितों ने गंगा पूजा कराई।
मंत्रोच्चार गूंजते रहे। स्नान-पूजा के बाद क्रिकेटर ने बजे स्नान किया। अहमदाबाद से तीन पुरोहितों ने पूजा की। इस दौरान उन्होंने लोक मंगल और समृद्धि के लिए संकल्प लिया।