तीर्थराज प्रयाग में मौनी अमावस्या पर विहंगम नजारा दिखा, दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी। इससे पहले मौनी अमावस्या पर कभी भी इतना बड़ा जनसमूह प्रयागराज नही पहुंचा था। बारी-बारी से सभी अखाड़े शाही स्नान के लिए संगम की ओर आ रहे थे।