फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: वसुंधरा राजे सिंधिया ने कुंभ में जूना पीठाधीश्वर से की आध्यात्मिक भेंट

Tue, 12 Feb 2019 05:14 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
vasundhara raje
विज्ञापन

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने सोमवार को कुंभ मेले में पहुंचीं। उन्होंने जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से आध्यात्मिक भेंट की। इस दौरान उन्होंने कुंभ के आध्यात्मिक-सांस्कृतिक पक्षों पर संत के साथ चर्चा की।

विज्ञापन


पूर्व सीएम ने शिविर के श्रीमंदिरम में स्थापित देवी-देवताओं का पूजन -अर्चन भी किया। गंगा पार सेक्टर- 14 स्थित प्रभु प्रेमी संघ शिविर में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया दोपहर बाद पहुंचीं।

इस अवसर पर प्रभु प्रेमी संघ शिविर की अधिशासी प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी नैसर्गिका गिरि, महामंडलेश्वर स्वामी अपूर्वानंद गिरि, विवेक ठाकुर, स्वामी कैलाशानंद गिरि, महेंद्र लाहौरिया, मालिनी दोषी, सुरेंद्र सराफ, सांवरमल तुलस्यान समेत सैकड़ों की तादद में भक्त उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें