फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: मौनी अमावस्या पर अक्षयवट दर्शन नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु

Fri, 01 Feb 2019 08:54 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
अक्षयवट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुंभ मेला में मौनी अमावस्या पर स्नान करने वाले करोड़ों श्रद्धालु अक्षयवट दर्शन नहीं कर सकेंगे। मेला प्रशासन ने संभावित भीड़ के मद्देनजर तीन, चार और पांच फरवरी को अक्षयवट दर्शन प्रतिबंधित कर दिया है।

विज्ञापन


डीआईजी कुंभ केपी सिंह, मेलाधिकारी विजय किरन आनंद के मुताबिक मेला अवधि में अक्षयवट दर्शन को भारी भीड़ उमड़ रही है। हर दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालु अक्षयवट, सरस्वती कूप, अक्षयवट पातालपुरी मंदिर पहुंच रहे हैं।

यह स्थिति सामान्य दिनों की है, ऐसे में मुख्य स्नान पर्व पर भीड़ नियंत्रण मुश्किल होगा। अफसरों ने बताया कि भीड़ प्रबंधन के तहत निर्णय लिया गया है कि तीन. चार और पांच फरवरी को अक्षयवट दर्शन रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें