फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: भाजपा की बैठक में लगे नारे, 'सौ में साठ हमारा है, बाकी में बंटवारा है'

Fri, 01 Feb 2019 02:22 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सुशील कुमार मोदी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा की छह सीटों सुल्तानपुर, अमेठी, प्रतापगढ़, कौशांबी, फूलपुर, प्रयागराज के सेक्टर संयोजकों की बैठक बृहस्पतिवार को सेक्टर छह कुंभ मेला क्षेत्र स्थित पार्टी के शिविर में हुई। बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि अवसरवादी और बेमेल गठबंधन करके विपक्षी दल भाजपा को विजय से रोक नहीं सकते हैं।

विज्ञापन


पार्टी की ओर से बैठक के दौरान नारा दिया गया कि सौ में साठ हमारा है, बाकी में बंटवारा है।सेक्टर संयोजकों की बैठक के दौरान मुख्य वक्ता बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि पहले विपक्षी दलों के लोग कहते थे कि यदि कमण्डल भाजपा के साथ है तो मण्डल हमारे साथ है। यह भ्रम आगामी लोकसभा चुनाव में टूट जाएगा, मंडल और कमण्डल दोनों ही भाजपा के साथ हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा की लोकप्रियता से विपक्ष में भय का माहौल व्याप्त है।अवसरवादी बेमेल गठबंधन करके भाजपा को विजय से रोक नहीं सकते हैं। ईवीएम के मुद्दे मोदी ने कहा कि जब विपक्षी पार्टियों को ईवीएम से होने वाले चुनाव में विजय मिलती है तब वह ईवीएम का विरोध नहीं करती हैं। बैठक में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कहा कि आगमी लोकसभा चुनाव में सौ में साठ हमारा है बाकी में बटवारा है।
विज्ञापन


सांसद विनोद, संच प्रभारी पूर्व मंत्री डॉ. नरेंद्र सिंह गौर, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी कार्यक्त्रस्म अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव क्षेत्र मंत्री अशोक चौरसिया अमरनाथ यादव काशीनाथ तिवारी महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने विचार व्यक्त किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने अपने सभी आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। बैठक में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी विधायक संजय गुप्ता विक्त्रस्माजीत मौर्य हर्षवर्धन बाजपाई प्रवीण पटेल नीलम करवरिया गंगा पार अध्यक्ष कन्हैया लाल पांडे जमुनापार अध्यक्ष शिवदत्त पटेल डॉ कमला सिंह रणजीत सिंह मुरारी लाल अग्रवाल शशि वार्ष्णेय बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें