कुंभ मेला में रविवार की सुबह सात बजे से रात आठ बजे तक समस्त वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं, पुलिस प्रशासन और मीडिया के वाहनों के आने की ही अनुमति होगी। मेले में आने वाले वाहनों को बाहर ही पार्क कराया जाएगा।
शहर की ओर से मेले में आने वाले वाहनों को प्लाट नंबर 17, पीपा वर्कशाप, गल्ला मंडी व दधिकांदो पार्क में, नैनी की ओर से आने वाले वाहनों को नव प्रयागम, देवरख, झूंसी की ओर से आने वाले वाहनों को छतनाग, महुआबाग, चीनी मिल और समयामाई पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
तेलियरगंज से आने वाले वाहनों को बख्शी बांध, बड़ा बघाड़ा और गंगेश्वर महादेव पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। एडीजी एसएन साबत के अनुसार जिस समय प्रधानमंत्री का कार्यक्रम है, उस समय कुछ देर के लिए संगम क्षेत्र भी आम श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित रहेगा।