फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ 2019: मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़, प्रयाग स्टेशन किया गया बंद

Mon, 04 Feb 2019 01:40 PM IST
kapil kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
mauni amavasya
विज्ञापन

महास्नान मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं का जनसमुद्र प्रयागराज शहर से लेकर कुंभ मेले तक फैल गया है। स्नान का सिलसिला कल रात्रि 11 बजे ही शुरु हो चुका है। प्रशासन स्नान कर चुके श्रद्धालुओं को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। स्नान कर चुके श्रद्धालुओं से रेलवे स्टेशन और बस अड्डा खचा-खच भरा हुआ है। इस दौरान भारी भीड़ के कारण प्रयाग स्टेशन को फिलहाल बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


ऐसे में श्रद्धालुओं को लगातार सूचित किया जा रहा है कि वे प्रयागराज जंक्शन पर जाएं। प्रयाग रेलवे स्टेशन पर भीड़ का दबाव बढ़ने की वजह से लल्ला चुंगी पर श्रद्धालुओं को रोका जा रहा है। भीड़ बढ़ने के कारण लखनऊ रूट की बसें बैंक रोड पर लाई गईं हैं।

बता दें कि रेलवे ने मौनी अमावस्या यानि आज प्रयागराज के विभिन्न रेलवे स्टेशनों से 100 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी की है तो वहीं यूपी रोडवेज ने भी श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए 6 हजार से ज्यादा बसें चला रही है। दोनों ही विभागों के अफसर अमावस्या पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद हैं। रेलवे ने मौनी अमावस्या के दिन 49 स्पेशल ट्रेनों को समय सारिणी के हिसाब से चलाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें