कार्यक्रम स्थल का जायजा लेतीं पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी।
- फोटो : अमर उजाला।
पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी ने बताया कि अपने अपने राम में प्रभु श्री राम की महिमा का श्रवण करने के लिए प्रयागराज के प्रतिष्ठित न्यायमूर्तिगण, चिकित्सकों, बुद्धिजीवियों, अधिवक्ताओं के साथ ही, समाज सेवकों, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। यह तीन दिवसीय महोत्सव प्रभु श्रीराम के जीवन के गाथाओं और उनके अद्वितीय योगदान का विस्तार से गुणगान करेगा। यह एक ऐसा पर्व होगा, जिसमें हम सबको भारतीय संस्कृति के महान प्रतीक श्रीराम के पुण्य स्मरण का अद्वितीय सौभाग्य मिलेगा। प्रभु श्रीराम की महिमा का गुणगान करते हुए यह आयोजन हमारे सांस्कृतिक धरोहर के प्रति सम्मान और समर्पण का प्रतीक बनेगा।
प्रवचन के लिए तैयार किया जा रहा है मंच।
- फोटो : अमर उजाला।
अतिथि एवं श्रोताओं के अनुभव को अविस्मरणीय बनाने के लिए मंच से लेकर पंडाल को भव्य एवं दिव्य स्वरूप दिया गया है। सभी के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ ही उनकी सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। व्यवस्था में पर्याप्त संख्या में कार्यकर्ता लगे हैं जो अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही उनकी मेहमान नवाजी का पूरा ध्यान रखेंगे। मंच को भव्य महल का स्वरूप दिया गया है। मंच के दाहिने तरफ प्रयागराज के कोतवाल लेटे हुए हनुमान, दाएं तरफ भव्य राम दरबार एवं समुद्र मंथन पर आधारित छवि के साथ मंच को सजाया गया है।