फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता, गोदान एक्सप्रेस का एसी फेल, हंगामा

Wed, 27 May 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी में आनंद विहार से कोलकाता जाने वाली गाड़ी के दो एसी कोच बुधवार को फेल हो गए। गर्मी और उमस से चारों ओर से बंद कोच में उबल रहे यात्रियों ने जंक्शन पर जमकर हंगामा काटा। यात्रियों ने रास्ते में इमरजेंसी खिड़की और दरवाजों को खोल लिया लेकिन इससे राहत नहीं मिली। जंक्शन पर कोच में तोड़फोड़ की सूचना फैली तो आरपीएफ भी अलर्ट हो गई। यात्रियों ने रिफंड लेने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ने दिया। उधर, गोदान एक्सप्रेस का भी एसी खराब हो गया। इसके भी यात्रियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


बताते हैं कि ट्रेन सुबह करीब 11 बजे प्लेटफार्म छह पर पहुंची तो बी-2 और बी-3 कोच के यात्री प्लेटफार्म पर उतर गए। यात्रियों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। शिकायत की कि दोनों कोचों की कूलिंग अलीगढ़ के बाद से ही नहीं हो रही है। इसके कारण कोच अंदर से पूरी तरह उबल रहे हैं। महिलाओं और बच्चों का बुरा हाल हो गया। लोग पेपर और पंखे झलते हुए दिखे। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसी दौरान अफवाह उड़ी कि यात्रियों ने ट्रेन में तोड़फोड़ कर दी है।

हालांकि, यात्रियों ने इमरजेंसी खिड़की को हवा के लिए खोल लिया था। कई खिड़कियों के खुले होने से लोगों को तोड़फोड़ की आशंका हुई। कूलिंग सही न होने पर रेलवे ने यात्रियों का किराया रिफंड कर दिया। इसके बाद यात्री शांत हुए। एसी कोचों को स्लीपर की तरह मान लिया गया। उधर, शाम करीब 6.30 बजे मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस जंक्शन पहुंची तो इसके भी यात्रियों ने हल्ला शुरू कर दिया। रेलवे ने मैकेनिकों को भेजा। बताया गया कि ओवरहीटिंग के कारण चार्जिंग ठप पड़ गया है। करीब घंटेभर बाद ट्रेन को रवाना किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें