फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषय के साथ भाषा का ज्ञान भी जरूरी

Sun, 01 Feb 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने डायट प्रवक्ता भर्ती परीक्षा का प्रारूप जारी कर दिया है। इसमें सफलता के लिए अभ्यर्थियों को विषय के अलावा भाषा पर भी पकड़ रखनी होगी। इसके अलावा पेपर में सामान्य जानकारी और बुद्धि परीक्षण से भी प्रश्न होंगे। इस भर्ती के तहत तकरीबन 1280 पदों के लिए कुल 140838 आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन


आयोग की ओर से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में 24 विषयों के लिए पहली बार प्रवक्ता भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा 15 मार्च को सुबह 9.30 बजे से इलाहाबाद, लखनऊ और आगरा के विभिन्न केंद्रों पर होगी। आयोग की ओर से जारी परीक्षा प्रारूप के अनुसार दो घंटे का एक पेपर होगा। इसमें वस्तुनिष्ठ आधारित 150 सवाल होंगे। सभी के लिए एक-एक अंक निर्धारित किए गए हैं। पेपर में दो खंड होंगे। पहले खंड में 15-15 प्रश्न यानी कुल 30 सवाल सामान्य जानकारी और बुद्धि परीक्षण के होंगे।

 20-20 सवाल हिंदी और अंग्रेजी के होंगे। अभ्यर्थियों को हिंदी या अंग्रेजी में से एक भाग को करना होगा। दूसरे खंड में 70 प्रश्न विषय के होंगे। इसके अलावा 30 सवाल शिक्षा तथा टीचिंग मेथेडोलॉजी से होंगे। जिन विषयों में बीएड नहीं किया जा सकता, जैसे समाजकार्य, सांख्यिकी, मनोविज्ञान, मनोविज्ञान (मनोविज्ञानशाला और मंडलीय मनोविज्ञानशाला केंद्र) आदि में दूसरे खंडे के सभी 100 प्रश्न विषय के होंगे। स्क्रीनिंग परीक्षा में सफल अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए बुलाए जाएंगे। सचिव ने बताया कि 11 मार्च 2014 तक निर्धारित योग्यता रखने वाले ही परीक्षा के लिए पात्र होंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजस्व निरीक्षक भर्ती परीक्षा में अंक निर्धारण को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है। पिछले रविवार को आयोजित परीक्षा में 400 नंबर के पेपर में 100-100 सवाल हिंदी और सामान्य अध्ययन तथा 50-50 प्रश्न गणित और बुद्धि परीक्षण के थे। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार हिंदी और सामान्य अध्ययन के हर सवाल के लिए एक अंक निर्धारित है जबकि, गणित और बुद्धि परीक्षण के प्रश्नों का सही जवाब देने पर दो-दो अंक दिए जाएंगे। इसके विपरीत पेपर में निर्देश था कि  सभी प्रश्नों के अंक समान हैं। इससे अभ्यर्थियों में भ्रम की स्थिति है। हालांकि, आयोग के अफसरों का कहना है कि अंक का वितरण विज्ञापन के अनुसार ही होगा। यानी, गणित और रीजनिंग के हर सवाल पर दो-दो तथा हिंदी और सामान्य अध्ययन के लिए एक-एक अंक ही निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें