फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटने का प्रत्यारोपण अब आसान

Mon, 02 Nov 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद आर्थोपेडिक सोसायटी (एओएस) की ओर से सिविल लाइंस स्थित होटल में आयोजित ‘एंजियोप्लास्टी कोर्स’ में शनिवार को विशेषज्ञों ने घुटने, कूल्हे, कंधे जैसे शरीर की हड्डियों के जोड़ के प्रत्यारोपण को लेकर देश-दुनिया भर में नई चिकित्सा विधियों पर चर्चा की।
विज्ञापन


कोर्स का उद्घाटन करते हुए दिल्ली स्थित सर गंगाराम हॉस्पिटल के सेंटर चेयरपर्सन और नामचीन आर्थोपेडिक सर्जन प्रो. ओ नागी ने कहा कि नई आधुनिक चिकित्सा विधियों से घुटने का प्रत्यारोपण के फेल होने की संभावना न के बराबर है। बशर्ते की सर्जन की उसमें विशेषता होनी चाहिए।

प्रो. ओ नागी ने कहा कि नई एंजियोप्लास्टी से घुटने का होने वाला प्रत्यारोपण सौ फीसदी सफल है और लांग लाइफ (लंबे समय तक) भी है। मरीज सामान्य जीवन जी सकता है। वह आसानी से बैठ-उठ सकता है। अपना काम भी बेफिक्र होकर कर सकता है। मरीज सात दिन बाद अपने घर चला जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों के घुटने के प्रत्यारोपण में करीब पांच लाख रुपये खर्च होता है। दिल्ली एम्स के डॉ. जे महेश्वरी ने कहा कि हड्डियों में अगर किसी तरह की चोट आई तो जीवन मुश्किल हो जाती है।
विज्ञापन


एंजियोप्लास्टी, आर्थोस्कोपी सहित नई आधुनिक विधियों से यह प्रयास किया जा रहा है कि मरीजों के घुटने, कूल्हे, कंधे सहित शरीर में होने वाले फैक्चर का बेहतर उपचार हो सके और वह जल्दी घर जाकर सामान्य जीवन जी सकें। उन्होंने बताया कि नई विधियों से उपचार में काफी आसानी हुई है। कार्यक्रम में उद्घाटन सत्र के साथ ही चार तकनीकी सत्र भी चले। इसमें कार्यक्रम के संयोजक अध्यक्ष डॉ. केडी त्रिपाठी, सचिव डॉ. कपिल कुलश्रेष्ठ, इलाहाबाद आर्थोपेडिक सोसाइटी के सचिव डॉ. अनुज गुप्ता, डॉ. त्रिभुवन सिंह, डॉ. डीसी श्रीवास्तव, डॉ. सचिन सहित शहर के बड़ी संख्या में आर्थोपेडिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें