उतरांव क्षेत्र से अगवा हुई किशोरी को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। अपहर्ता भी पकड़ा गया है। उसका सहयोग करने वाले दो आरोपी पहले ही पकड़कर जेल भेजे जा चुके हैं।
उतरांव के एक गांव से 14 अप्रैल को 14 साल की एक नाबालिग किशोर का अपहरण कर लिया था।
इस मामले में आपराधिक प्रवृत्ति के कमलेश प्रजापति और उसके दो सहयोगियों विनोद उर्फ गांधी और भाई लाल प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने विनोद और भाई लाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। एक मई को कमलेश को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से किशोरी भी बरामद हो गई।