फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरांव में हत्या के बाद किसान को पुआल रखकर जलाया, गांव में सनसनी, तीन आरोपी हिरासत में

Sat, 28 Nov 2020 05:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा, हत्या के बाद लाश जलाई

विज्ञापन
जिंदा जला दिया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव के तेजपुर गांव में शुक्रवार रात दिल दहला देने वाली घटना में किसान हरिश्चंद्र शर्मा की हत्या के बाद पुआल डालकर आग लगा दी गई। हरिश्चंद्र घर से कुछ दूर पर खेत में ही झोपड़ी बनाकर वहीं रहता था। शनिवार की सुबह लोगों ने देखा कि उसकी झोपड़ी धू धू कर जल रही थी। फायर ब्रिगेड ने प्रयास कर आग पर काबू पाया।

 

अंदर पुआल में बुरी तरह जली हुई हरिश्चंद्र की लाश पड़ी थी। घटना को लेकर गांव में तनाव बढ़ गया है। पुलिस तैनात है। घर वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जिन तीन लोगों को नामजद कराया गया है, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन

fire - फोटो : Demo Pic
तेजूपुर गांव के रहने वाले हरिश्चंद्र शर्मा (50) किसान थे। वह खाली समय में नाई का भी काम करते थे। उनका  घर से करीब एक किलोमीटर उनका खेत था। वह वहीं झोपड़ा बनाकर सोते थे। शुक्रवार की रात भी वह घर में खाना खाकर झोपड़ी में सोने के लिए चले गए थे। रात में हरिश्चंद्र की हत्या कर झोपड़े में पुआल डालकर आग लगा दी।

एचपीयू परिसर में तनाव
धू धू कर झोपड़ी जलने लगी तब तक कुछ लोगों ने देख लिया। शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। गाड़ी ने आग बुझाई। इसके बाद देखा गया कि पुआल में हरिश्चंद्र की बुरी तरह से जली हुई लाश पड़ी थी। घटना को लेकर घर वाले बेहद आक्रोशित थे। हरिश्चंद्र के भाई गुलाबचंद्र ने पड़ोसी गांव के ही तीन लोगों पर हरिश्चंद्र को जिंदा जला देने का आरोप लगाया। पुलिस से बताया गया कि हरिश्चंद्र को पट्टे की जमीन मिली थी जिसे लेकर विपक्षी विवाद कर रहे थे।

आग - फोटो : amar ujala
वे जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। वहीं बगल में बाग है जहां विपक्षियों का पुआल रखा है। झोपड़ी में पुआल डालकर ही आग लगाई गई है। घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने आजाद और रमेश समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। उधर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव को देखते हुए फोर्स तैनात कर दी गई है। दिन में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए थे। इस कारण बाहर से भी फोर्स को बुलाना पड़ा। मौके पर एसपी गंगापार धवल जायसवाल, सीओ अमिता सिंह और इंस्पेक्टर तमाम अधिकारी मौजूद थे। घर वालों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
  • पुलिस को सूचना मिली थी कि झोपड़ी में हरिश्चंद्र का शव जली हुई अवस्था में मिला। घर वालों ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्हें हिरासत में लिया गया है। पूछताछ हो रही है। धवल जायसवाल, एसपी गंगापार
विज्ञापन

Murder

पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा, हत्या के बाद लाश जलाई

हरिश्चंद्र के शव के पोस्टमार्टम से पहले कई कयास चल रहे थे। पुलिस तो कह रही थी कि यह घटना हादसा भी हो सकता है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हरिश्चंद्र की हत्या के बाद उसे जलाया गया था। उसकी हत्या कैसे की गई। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार उसकी मौत के बाद ही उसे जलाया गया।
 

पत्नी और बेटी शव देखकर बिलखीं, गांव में मचा हाहाकार

हरिश्चंद्र रात में घर से खाना खाकर झोपड़ी की तरफ गए थे। सुबह जब घर वालों को वहां आग लगने का पता चला तो वे दौड़े दौड़े पहुंचे। पत्नी मीना और बेटी अंजली हरिश्चंद्र के शव को देखकर बिलखने लगीं। हरिश्चंद्र और मीना के छह बच्चे हैं। दोनों बेटे पवन और पंकज बंगलुरू में रहकर काम करते हैं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी थी। घर में सिर्फ मीना और बेटी अंजली हैं। दोनों का रो रो कर बुरा हाल था। दोनों बेटे सूचना पाकर प्रयागराज के लिए चल दिए हैं।

घटनास्थल से मिली सिरिंज, ग्रामीणों का आरोप बेहोश कर जलाया

पुलिस ने घटना स्थल के आस पास खोजबीन की तो वहां से खाली सिरिंज मिली हैं। ग्रामीणों का कहना था कि विपक्षियों ने बगल बाग में भारी मात्रा में पुआल रखा है। हरिश्चंद्र के झोपड़ी के अंदर से पुआल मिला है। उनका आरोप था कि हरिश्चंद्र को बेहोश करने के बाद पुआल डालकर जला दिया गया। एसपी गंगापार के मुताबिक हरिश्चंद्र नशे का आदी था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें