फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्लापुर से दिनदहाड़े युवक का अपहरण, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लापुर में बाघंबरी गद्दी इलाके से दो जुलाई को दिनदहाड़े एक युवक का अपहरण कर लिया गया। अपहर्ताओं ने उसे धमकाया था कि उसकी हत्या कर दी जाएगी। युवक घूरपुर से गौहनिया के पास अपहर्ताओं के चंगुल से छूटा। उसने पांच लोगों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ अपहरण समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में मारपीट की बात सामने आई है। अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से सैदाबाद का रहने वाला आनंद पांडेय शहर में बाघंबरी गद्दी इलाके में रहता है। दो दिन पहले सैदाबाद में भूमि विवाद को लेकर आनंद के चाचा और उसके विपक्षियों में झगड़ा हुआ था। उस समय आनंद के पक्ष के लोग भारी पड़े थे। इसी खुन्नस में दो जुलाई की सुबह आनंद का बाघंबरी गद्दी स्थित उसके घर के पास से अपहरण कर लिया गया। अपहर्ताओं ने उसे तमंचा सटाकर सफारी गाड़ी में बिठा लिया।
रास्ते में आनंद को धमकी दी गई कि उसे आगे पहाड़ी पर जलाकर मार दिया जाएगा। रास्ते में गौहनिया के पास अपहर्ता लघुशंका के लिए रुके। इसी बीच किसी तरह से आनंद जान बचाकर वहां से भाग लिया। उस समय सड़क पर काफी भीड़ भाड़ थी। वहां से भागकर आनंद सीधा नैनी के मामा भांजा चौकी पहुंचा।
विज्ञापन

वहां पुलिस को पूरी जानकारी दी। उन लोगों ने बताया कि घटना अल्लापुर की है, इसलिए रिपोर्ट जार्जटाउन में दर्ज होगी। आनंद की तहरीर पर दिवाकर तिवारी, छोटू तिवारी, सुनील दुबे, शिवम दुबे, रोहित पांडेय समेत कई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई गई। एसओ जार्जटाउन बृजेश सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों की लोकेशन के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें