फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बुकिंग और ई-लाटरी से मिलेगा खरीफ फसल का बीज

Mon, 27 Apr 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
खरीफ 2026 के बीज वितरण में कृषि विभाग ने बड़ा बदलाव किया है। अब किसानों को बीज के लिए पहले आओ पहले पाओ के बजाय बुकिंग और ई-लाटरी सिस्टम से इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

किसान कल्याण केंद्र के प्रभारी संदीप पटेल ने बताया कि सरकार ने बीज वितरण की व्यवस्था में बदलाव किया है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के पोर्टल (https://agriculture.up.gov.in) पर 22 अप्रैल से बुकिंग प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह 10 मई तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें