फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघम्बरी मठ में खामोशी, मंदिर में हनुमान बाण का पाठ

Wed, 08 May 2019 01:14 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Anand Giri
विज्ञापन

श्री बाघंबरी पीठ के उपमंहत आनंद गिरि की आस्ट्रेलिया में गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को पूरे मठ में खामोशी छाई हुई है। मठ के साधु-संत, पुजारी एवं संस्कृत विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र इस घटनाक्रम पर यकीन ही नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन


मठ के लोग मीडिया के सामने खुलकर बोलने से भी बच रहे हैं। हालांकि, कुछ ने इस मामले में साजिश की बात जरूर कही। बड़े हनुमान मंदिर में रहने वाले रामचरण शुक्ल के मुताबिक छोटे महाराज सभी से खुले दिल के साथ मिलते हैं। किसी पर विश्वास भी जल्दी ही कर लेते हैं, ऐसे में नुकसान भी उठाना पड़ता है। यहां आनंद गिरि के शिष्य एवं सेवादार भी मायूस हैं।

मंगलवार होने के नाते सभी बड़े हनुमान मंदिर में हनुमान बाण का पाठ करने पहुंचे। मठ से जुड़े संत-महात्माओं को यकीन है कि हनुमानजी महाराज न्याय करेंगे।      
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें