फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज के कई मेधावियों का केजीएमयू में दाखिला

विज्ञापन
KGMU admission
विज्ञापन
प्रयागराज। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम इंट्रेंस (नीट) के तहत चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की दूसरी लिस्ट जारी भी कर दी गई है। पहली और दूसरी लिस्ट मिलाकर प्रयागराज से प्रिया सिंह, विभाष कुमार, महिमा उपाध्याय समेत कई होनहारों को अब तक प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ इंस्टीट्यूट किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में दाखिला मिल चुका है। इनमें से प्रिया सिंह और विभाष कुमार ने एम्स की परीक्षा में भी अच्छी रैंक हासिल की थी।
विज्ञापन

नीट में प्रयागराज के विषाष कुमार, प्रिया सिंह, महिला उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। इनमें से ज्यादातर को पहले ही प्रयास में सफलता मिली थी। प्रयागराज की प्रिया सिंह को नीट में 1549वीं रैंक हासिल हुई थी। प्रिया ने इसी साल एमवी कॉन्वेंट सुलेमसराय से 97.8 फीसदी अंकों के साथ सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की और नीट में पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिल गई थी। बारहवीं की परीक्षा में उन्हें जिले में दूसरा स्थान मिला था।
वहीं, अग्निपथ कॉलेानी के विभाष कुमार को 1674वीं रैंक हासिल हुई थी। विभाष ने भी इसी साल बीएचएस से 93.1 फीसदी अंकों के साथ आईसीएससी बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की और पहले ही प्रयास में उनका नीट में भी चयन हो गया था। वहीं, अल्लापुर की महिमा उपाध्याय ने नीट में 1798वीं रैंक हासिल की थी। महिला ने जगत तारन गोल्डन जुबली से सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा 95.6 फीसदी अंका के साथ उत्तीर्ण की थी और पहले ही प्रयास में उनका चयन हो गया। इन सभी मेधावियों को अब प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल इंस्टीट्यूट केजीएमयू में दाखिला मिला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें