इसी वजह से पार्टी ने समर्पित सिपाही और एक गरीब कार्यकर्ता गणेश केसरवानी को मेयर का टिकट दिया। केशव ने कहा कि 13 मई को ही निकाय चुनाव का रिजल्ट आएगा। इसलिए मैंने नारा दिया है ‘13 मई, सपा, बसपा, कांग्रेस गई’। सांसद रीता बहुगुणा जोशी, केशरी देवी पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और सिद्धार्थ नाथ सिंह की मौजूदगी में केशव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव के बाद ट्रिपल इंजन की सरकार बन जाएगी और विकास के कार्य और तेजी से होंगे। नगर पालिका, नगर पंचायत के चुनाव में भी भाजपा स्वर्णिम इतिहास रचेगी।
Prayagraj News : केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला
सपा में मची है भगदड़
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी में भगदड़ मची हुई है। इसी वजह से वह समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है। कांग्रेस के भी कई लोग शीर्ष नेतृत्व के संपर्क में हैं। बसपा बिल्कुल समाप्तवादी पार्टी बन गई है। उन्होंने बिना किसी दल का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग सिर्फ रोजा इफ्तार पार्टी करते थे, आज वह मंदिर-मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं। भगवान श्रीराम का अस्तित्व नकराने वाले लोग आज अपना मकान खाली कर चाभी सौंप रहे हैं।