फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य बोले- राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले कर रहे इमोशनल ड्रामा

Sun, 31 Jan 2021 01:03 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले इमोशनल ड्रामा कर रहे हैं। इनसे सावधान और सतर्क रहिए। भारत माता की जय। साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन





उन्होंने कहा कि प्रियंका मैडम किसानों पर सरकार की जगह महाज्ञान अपने पति को दें। किसानों की जो जमीन कौड़ियों के भाव खरीद ली, वह जमीन किसानों को वापस करा दें, इतना ही काफी है। उन्होंने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के ट्वीट को फिर से लिखा कि मेरी सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करते हुए लागत से डेढ़ गुना एमएसपी देने का फैसला भी किया था। मेरी सरकार आज न सिर्फ एमएसपी पर रिकॉर्ड मात्रा में खरीद कर रही है, बल्कि खरीद केंद्रों की संख्या को भी बढ़ा रही है। 




इसके आगे केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यदि आपने महत्व को बढ़ाना है तो दूसरों पर निर्भरता को कम करते हुए आत्मनिर्भर बनना होगा। कोरोना काल में बनी वैश्विक परिस्थितियों ने जब हर देश की प्राथमिकता उसकी अपनी जरूरतें थीं, हमें ये याद दिलाया है कि आत्मनिर्भर भारत का निर्माण क्यों इतना महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें