फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : दूसरी बार डिप्टी सीएम बनने के बाद कौशाम्बी पहुंचे केशव, मां का लिया आशीर्वाद, देवी धाम में टेका मत्था

Thu, 07 Apr 2022 06:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जोरदार स्वागत किया गया। देर शाम उनके प्रयागराज आने का भी कार्यक्रम है। यहां विभिन्न मंदिरों में पूजन अर्चन के बाद स्वामी वासुदेवानंद का भी आशीर्वाद लेंगे। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम बनने के बाद कौशांबी पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने मां का आशीर्वाद लिया। - फोटो : Kaushambi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने गृह जनपद सिराथू पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने सबसे पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया। कड़ा धाम स्थित मां शीतला के दर्शन करने के लिए भी पहुंचे। देर शाम प्रयागराज पहुंचने का भी कार्यक्रम है। इस दौरान वह विभिन्न मंदिरों में जाकर दर्शन पूजन करेंगे स्वामी वासुदेवानंद से आशीर्वाद लेने का भी कार्यक्रम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार डिप्टी सीएम बनने के बाद कौशांबी पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने मां शीतला धाम में मत्था टेका। - फोटो : प्रयागराज
कौशांबी जाते समय उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का हुआ स्वागत

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बृहस्पतिवार को लखनऊ से कौशांबी जाते समय प्रतापगढ़ में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे स्थित नवाबगंज चौराहे पर काफिले को रोककर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही ज्ञापन देकर परियावा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव कराने की मांग की। अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फ़ूल माला से लादकर स्वागत किया।


नवाबगंज में चौराहे पर कुछ देर के लिए काफिला रुका रहा। इसके बाद आलापुर चौराहा पर कुंवर मनीष सिंह के पेट्रोल पंप  कालाकांकर फिलिंग स्टेशन पर भी कुछ समय रुके। कुंवर मनीष कुमार सिंह ने फ़ूल माला से स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों में  भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, पवन गौतम, पप्पन सिंह, गौरव कुमार अग्रहरि, मोहित मिश्रा, महेन्द्र कुमार मौर्य, संजय मौर्य, राजकुमार दुबे, रमाकांत.,धर्मेंद्र मिश्र, प्रभाकर साहू, मोहम्मद तारिक सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें