दूसरी बार डिप्टी सीएम बनने के बाद कौशांबी पहुंचे केशव प्रसाद मौर्य ने मां शीतला धाम में मत्था टेका।
- फोटो : प्रयागराज
कौशांबी जाते समय उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य का हुआ स्वागत
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बृहस्पतिवार को लखनऊ से कौशांबी जाते समय प्रतापगढ़ में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे स्थित नवाबगंज चौराहे पर काफिले को रोककर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। साथ ही ज्ञापन देकर परियावा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव कराने की मांग की। अवसर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फ़ूल माला से लादकर स्वागत किया।
नवाबगंज में चौराहे पर कुछ देर के लिए काफिला रुका रहा। इसके बाद आलापुर चौराहा पर कुंवर मनीष सिंह के पेट्रोल पंप कालाकांकर फिलिंग स्टेशन पर भी कुछ समय रुके। कुंवर मनीष कुमार सिंह ने फ़ूल माला से स्वागत किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों में भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र, पवन गौतम, पप्पन सिंह, गौरव कुमार अग्रहरि, मोहित मिश्रा, महेन्द्र कुमार मौर्य, संजय मौर्य, राजकुमार दुबे, रमाकांत.,धर्मेंद्र मिश्र, प्रभाकर साहू, मोहम्मद तारिक सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।