प्रयागराज। केंद्रीय विद्यालय ओल्ड कैंट में गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति की ओर से महात्मा गांधी जी के जन्म के 150 वर्ष पूरे होने पर पोस्ट कार्ड लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छठीं से बारहवीं तक के बच्चों ने भागीदारी की। संयोजन डॉ. चंद्रमौलि त्रिपाठी ने किया। उन्होंने बच्चों को गांधी जी का शांति अहिंसा एवं प्रेम का संदेश दिया। प्रभारी प्रधानाचार्य अंशुल प्रसाद ने गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ शिक्षिका रमादेवी पांडेय ने पोस्टकार्ड पर चित्रकारी स्लोगन लिखवाया। इस मौके पर दक्षयानी, आशुतोष त्रिपाठी, गौरी सिंह कनिष्का, संजीवनी, आर्यन सहित कई छात्रों ने विचार रखे। इस मौके पर पांच सौ बच्चों ने पोस्टकार्ड पर अपने संदेश लिखे। चेंज-150 के तहत आयोजित प्रतियोगिता में लिखे गए संदेशों को केरल की संस्था लेटर फार्म्स को डाक के जरिए भेजा गया।