फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट : केवल संदेह के आधार पर आरोपी को जेल में रखना उचित नहीं, पटाखा फैक्टरी हादसे के मामले में मिली जमानत

Fri, 06 Nov 2026 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिजनौर के पटाखा फैक्टरी हादसे के मामले में आरोपी मोहम्मद यूसुफ की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। कोर्ट ने कहा कि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है और प्रथमदृष्टया आरोपी को घटना से जोड़ने वाला कोई ठोस साक्ष्य भी नहीं है।
विज्ञापन
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बिजनौर के पटाखा फैक्टरी हादसे के मामले में आरोपी मोहम्मद यूसुफ की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। कोर्ट ने कहा कि घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है और प्रथमदृष्टया आरोपी को घटना से जोड़ने वाला कोई ठोस साक्ष्य भी नहीं है। यह आदेश न्यायमूर्ति विवेक वर्मा ने दिया।

विज्ञापन


बिजनौर के शेरकोट थाने में आरोपी के खिलाफ गंभीर चोट पहुंचाना, गैरा इरादतन हत्या, पटाखों का अवैध भंडारण व अन्य आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी एक अक्तूबर से जेल में बंद है।

याची की ओर से अधिवक्ता ने दलील दी कि घटना के समय याची दूसरे मुकदमे में जेल में बंद था। उसका ‘दिया फायर वर्क्स’ और ‘टीके फायर वर्क्स’ से कोई संबंध नहीं है। वह ‘बजरंग फायर वर्क्स’ में मजदूर के रूप में काम करता था। न तो वह किसी फैक्टरी का मालिक है और न ही संचालक। उसे केवल संदेह के आधार पर इस मामले में फंसाया गया है। राज्य सरकार की ओर से जमानत अर्जी का विरोध किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें