फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC: पीसीएस अभ्यर्थियों को मतगणना ड्यूटी से रखें मुक्त, आयोग ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को भेजा पत्र

Mon, 01 May 2023 09:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश में तैनात कई सरकारी सेवकाें की नगर निकाय चुनाव की मतगणना में ड्यूटी लगी है और मतगणना के अगले दिन पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा है। ऐसे में वे परीक्षा से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन
Prayagraj News : यूपीपीएससी। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में तैनात कई सरकारी सेवकाें की नगर निकाय चुनाव की मतगणना में ड्यूटी लगी है और मतगणना के अगले दिन पीसीएस-2023 की प्रारंभिक परीक्षा है। ऐसे में वे परीक्षा से वंचित रह जाएंगे। अभ्यर्थियों की ओर से की गई राहत की मांग के आधार पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर ऐसे अभ्यर्थियों को मतगणना ड्यूटी से मुक्त रखने का आग्रह किया गया है।

विज्ञापन


13 मई को मतगणना होनी है और 14 मई को पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा है। बड़ी संख्या में ऐसे सरकारी सेवक भी हैं, जिन्होंने पीसीएस-2023 के लिए आवेदन कर रखा है। प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा 14 मई को दो सत्रों में सुबह 9.30 से 11.30 और अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित की जानी है। परीक्षा के लिए तकरीबन 567657 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं और प्रदेश के 51 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थी हैं जो पहले से सरकारी नौकरी कर रहे हैं और उन्होंने पीसीएस के लिए आवेदन भी किया है। इनमें से जिन अभ्यर्थियों की मतगणना में ड्यूटी लगी है, वे देर शाम तक ड्यूटी में ही फंसे रह जाएंगे। इनके परीक्षा केंद्र दूसरे सुदूर जनपदों में हैं। ऐसे में मतगणना ड्यूटी के बाद ये अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। इनमें से कई अभ्यर्थी ऐसे भी हैं, जो इस परीक्षा के बाद ओवरएज हो जाएंगे।

अभ्यर्थियों ने आयोग कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर राहत की मांग की है। इसी आधार पर आयोग के सचिव विनोद गौड़ की ओर से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर अभ्यर्थियों की इस समस्या से अवगत कराते हुए कहा गया है कि जनपद से संबंधित ऐसे सरकारी सेवक जो परीक्षा में शामिल होने जा रहें हैं, उन्हें मतगणना ड्यूटी से मुक्त रखने का कष्ट करें, ताकि वे निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंच सकें और परीक्षा में शामिल हो सकें।

विज्ञापन

प्रवक्ता सर्जरी एवं फिजियोलॉजी के 16 पदों पर चयन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उत्तर प्रदेश आयुष (होम्योपैथी) विभाग के तहत प्रदेश के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेजों के लिए प्रवक्ता सर्जरी और प्रवक्ता फिजियोलॉजी के 16 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया है।

हालांकि, प्रवक्ता सर्जरी के 10 पदाें पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया था, लेकिन अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित दो रिक्तियों के सापेक्ष कोई भी अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण दो पदोें के पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। प्रवक्ता सर्जरी के पद पर प्रीति सिंह, शिवम कुमार, उमा द्विवेदी, मौर्य मंजूरानी शिवपाल, स्वाती पांडेय, तृप्ति गुप्ता, अंकित श्रीवास्तव एवं सौरव राठौर को चयनित घोषित किया गया है। वहीं, प्रवक्ता फिजियोलॉजी के आठ पदों प्रस्तुति जायसवाल, अंकित श्रीवास्तव स्वाती पांडेय, मनीषा यादव, शिवम कुमार, नितिन त्यागी, ओम प्रकाश सिंह एवं प्राणेश कुमार सिंह को चयनित घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें