फूलपुर में जिला उपाध्यक्ष केबी सिंह की फोटो।
विश्व हिंदू परिषद ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए फूलपुर के दो कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
थानापुर गांव निवासी एवं महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह केबी सिंह को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बरेठी गांव निवासी पवन पांडेय को दोबारा जिला सह मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों को यह बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कृष्ण बहादुर सिंह ने बताया कि चुनार, मिर्जापुर में आयोजित काशी प्रांत की बैठक में उन्हें जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया।
फूलपुर में जिला उपाध्यक्ष केबी सिंह की फोटो।