फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गंगा नदी में समाए फतेहपुर के चार युवक, एक लापता

Fri, 17 Jul 2020 08:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
saf
विज्ञापन
दर्शन करने शक्तिपीठ कड़ा धाम आए फतेहपुर जिले के चार युवक शुक्रवार दोपहर स्नान के दौरान कुबरी घाट पर गंगा नदी में समा गए। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर इनमें से तीन को बाहर निकाल लिया। जबकि एक का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। उसकी तलाश शनिवार को अब जल पुलिस करेगी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन


फतेहपुर शहर के राधानगर मोहल्ला निवासी मनीष सिंह (25) पुत्र राममिलन, विनीत शुक्ला पुत्र कृष्ण मुरारी, अंशुल सिंह पुत्र रघुराज, अजय कुमार पुत्र गजेंद्र व अश्विनी कुमार शुक्रवार को दर्शन करने शक्तिपीठ कड़ा धाम आए थे। दर्शन से पहले ये सभी स्नान करने कुबरी घाट पहुंचे। बताया जाता है कि अश्विनी घाट पर ही खड़ा था। जबकि बाकी चारों युवक नहाने के लिए नदी में उतर गए। स्नान के दौरान पैर फिसलने से अचानक चारों  गहरे पानी में समाने लगे।

यह देख आसपास रहे लोग चीख पड़े। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने विनीत, अंशुल तथा अजय को कड़ी मशक्कत कर किसी तरह बाहर निकाल लिया। प्राथमिक इलाज के बाद स्थानीय डॉक्टर ने उन्हें छुट्टी दे दी। जबकि मनीष का देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की जानकारी पाकर युवकों के परिजन भी कड़ा पहुंच गए थे।
विज्ञापन


मामले में कड़ा कोतवाल राकेश तिवारी का कहना है कि जल पुलिस को खबर कर दी गई है। शनिवार को जल पुलिस व एक्सपर्ट गोताखोरों की मदद से लापता युवक को खोजने का आसपास के सभी घाटों पर प्रयास किया जाएगा। उधर, घटना के बाद से मनीष के परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें