फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: गैस लीकेज से सिलिंडर में विस्फोट, महिला गंभीर रूप से झुलसी

Thu, 30 Apr 2026 12:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

चरवा कोतवाली के पहाड़पुर सुधवर गांव में बृहस्पतिवार सुबह चाय बनाते समय गैस लीकेज के कारण सिलिंडर में आग लग गई और तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई।
विज्ञापन
सिलिंडर विस्फोट के बाद घायल महिला को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरवा कोतवाली के पहाड़पुर सुधवर गांव में बृहस्पतिवार सुबह चाय बनाते समय गैस लीकेज के कारण सिलिंडर में आग लग गई और तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सीएचसी चायल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है।

विज्ञापन


पहाड़पुर सुधवर गांव की कलावती ने बताया कि उनके पति बुधनाथ विश्वकर्मा की कई साल पहले मौत हो चुकी है। उनके दोनों बेटे बृजेश और सिप्पू दूसरे प्रांत में काम करते हैं और रिश्तेदारी में शादी होने के कारण इन दिनों घर आए हुए हैं। बृहस्पतिवार सुबह बहू सराध्या देवी रसोई में चाय बना रही थीं, तभी अचानक गैस रिसाव होने लगा और देखते ही देखते सिलिंडर में आग लग गई।

टेढ़ा हो गया लोहे का दरवाजा, उखड़ गया छत का प्लास्टर

आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। बहू जान बचाने के लिए शोर मचाते हुए रसोई से बाहर भागी, जबकि कलावती घर का सामान निकालने के लिए कमरे में पहुंच गईं। इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं। विस्फोट इतना तेज था कि रसोई में लगा लोहे का दरवाजा टेढ़ा होकर बंद हो गया। इससे कमरे की दीवार और छत का प्लास्टर उखड़ गया और दरारें पड़ गईं।
विज्ञापन


गनीमत रही कि दरवाजा बंद होने से सिलिंडर के टुकड़े कमरे के अंदर ही रह गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सीएचसी चायल पहुंचाया। सीएचसी अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि महिला भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें