फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में विवाहिता से सामूहिक दुराचार

Sat, 18 Nov 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी इलाके में बुधवार शाम खेत की ओर गई विवाहिता के साथ सामूहिक दुराचार किया गया। दरिंदगी के बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। बृहस्पतिवार को पीड़िता थाने पहुंची और मामले की नामजद शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। शुक्रवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता बुधवार शाम खेत की ओर गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के दो युवक उसे दबोच कर अरहर के खेत में उठा ले गए। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। दरिंदगी के बाद आरोपी विवाहिता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पड़ोसी युवकाें का दुस्साहस सुन परिवार के लोग सन्न रह गए। दूसरे दिन पीड़िता शिकायत लेकर थाने गई। आरोप है कि  थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। मामले में एसओ कौशाम्बी का कहना है कि पुरानी रंजिश में मारपीट की बात सामने आ रही है। दुराचार की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें