फोटो हनुमानगंज के कोटवा गांव में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को पुरस्कार देते मुख्
बहादुरपुर विकास खंड के कोटवा गांव में आयोजित मां ऐंद्री धाम कबड्डी टूर्नामेंट 2026 कतवारूपुर की टीम ने जीत लिया है।
फाइनल मुकाबले में मदन मोहन स्टेडियम प्रयागराज को नौ अंकों से हराया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में कतवारूपुर की टीम ने 49 अंक बना कर अपने प्रतिद्वंद्वी मदन मोहन मालवीय स्टेडियम टीम को 39 अंकों पर रोक लिया। इसके पहले एक दिवसीय कबड्डी टूर्नामेंट में तकरीबन 12 से अधिक टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता एवं उप विजेता टीम को मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राजन यादव ने नकद धनराशि एवं मेडल प्रदान किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुरेश नेता, आयोजक: रोहित कुमार यादव (पहलवान), कमल सिंह यादव (बबलू डेरी वाले), मुकेश कुमार यादव (पूर्व बीडीसी), रोहित यादव (डेरी वाले) आदि मौजूद रहे।