फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरा में सड़क पर बालू भंडारण रोकने पर हंगामा, जुर्माना

विज्ञापन
Katra news - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। सड़क पर बालू और भवन निर्माण सामग्री का भंडारण रोकने गई नगर निगम के अफसरों को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कटरा में बालू जब्त करने और जुर्माना की कार्रवाई से नाराज लोग हंगामा करने लगे। सहायक नगर आयुक्त समेत अन्य अफसरों को लोगों ने घेर लिया। वहां पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसी तरह जवाहर लाल नेहरू रोड पर भी सड़क पर बालू डंप करने वाले एक भवन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की गई। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों से 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निर्देश पर सड़क पर भवन सामग्री रखने और मलबा फेंकने वालों के खिलाफ नगर निगम ने बुधवार को अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त ओम प्रकाश, एई नजमी मुजफ्फर, जेडओ रविंद्र सिंह आदि ने टीम के साथ जवाहर लाल नेहरू रोड पर जगत तारन के पास भवन निर्माण करा रहे व्यक्ति का चालान किया। सड़क और फुटपाथ पर बालू डंप करने के एवज में 10 हजार जुर्माना वसूला गया।
कटरा पहुंची टीम ने सड़क पर डंप बालू सीज करने की कार्रवाई शुरू की तो स्थानीय लोगों ने अफसरों को घेरकर नारेबाजी शुरू कर दी। लोग दस हजार जुर्माना लगाने और बालू सीज करने का विरोध कर रहे थे। सूचना पर वहां पहुंची पुलिस ने चेतावनी देकर पांच हजार जुर्माना जमा कराया। किसी तरह अफसरों को भीड़ से निकाला गया। भवन निर्माता को तत्काल सड़क से बालू हटवाने को कहा गया है।
विज्ञापन

गोबर गली से पांच गाड़ी मलबा, गोबर हटाया
नगर निगम के दस्ते ने बुधवार को सीएवी कॉलेज के बगल गोबर गली से पांच गाड़ी मलबा और गोबर हटाया। साथ ही सड़क पर फैला गोबर किनारे कराया गया। पशुपालकों को चेतावनी दी है कि दोबारा गोबर डंप किया तो जुर्माना वसूल किया जाएगा। टीम को देखकर मौके से पशुपालक भाग निकले। पशु कल्याण चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज गोयल और अतिक्रमण निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि गोबर और मलबा फैलाने वाले पशुपालकों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें